हल्द्वानी: बेलवाल भोग खरीद पर जीत का ऑफर, हुआ लकी ड्रॉ, स्कूटी,फ्रिज, सहित लोगों को मिला इनाम– देखें अपना नाम,नंबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :बेलवाल भोग द्वारा आयोजित खरीद पर जीत ऑफर निश्चित उपहार योजना एवं लकी ड्रॉ उपहार योजना का लकी ड्रॉ समारोह होटल कुमाऊनी महफिल, हल्द्वानी बायपास रोड, गोलापार के विशाल सभागार में संपन्न हुआ। पूर्व घोषित लकी ड्रॉ के अंतर्गत एक स्कूटी, 5 फ्रिज, पांच एलईडी, 10 ट्रैवलिंग एयर बैग , 20 डिनर सेट, 50 इलेक्ट्रिक आयरन,100 हाटकेश, एवं 810 दीवार घड़ी सहित लगभग 1001 पुरस्कार उपस्थित वितरकों, व्यापारियों एवं सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

इस अवसर पर बेलवाल भोग के निदेशक श्री मुकेश बेलवाल एवं चेयरमैन श्रीमती अनीता बेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिना मिलावट एवं बिना केमिकल के हमारी कंपनी मसाले, हींग, आटा, तेल आदि का उत्पादन करती है। निदेशक का मानना है कि मिलावट रहित उत्पादों को प्रयोग करने से लोग स्वस्थ रहते हैं, यही हमारी कंपनी का मुख्य मिशन है। लकी ड्रॉ समारोह के दौरान बेलवाल तोल मोल के बोल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं, अतिथियों, को गिफ्ट प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

समारोह का कुशल संचालन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जी एस टी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक रावत एवं गौरव अग्रवाल हल्द्वानी, पंकज भट्ट , विपिन दानी , हरगोविंद पचवाडी, रेखा सम्मल, ज्योति बेलवाल, आदि व्यापारी एवं वितरक बंधु उपस्थित थे | तमाम व्यापारी पुरस्कार प्राप्त कर प्रसन्न नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें