Free Ration Update: बड़ा झटका! इस बार नहीं मिलेगा फ्री राशन में गेहूं, सरकार का नया आदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Free Ration Update: राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगा है गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले राशन में गेहूं की कटौती की गई है अब गेहूं के बदले चावल मिलेगा।

Ad

उत्तर प्रदेश
सरकार के इस नए फैसले से आपको बड़ा झटका लगने वाला है दरअसल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 19-30 जून तक फ्री राशन वितरित किया जाता है लेकिन, इस बार गेंहू की जगह सभी 5 किलो चावल दिया जाएगा. यानी इस बार आप फ्री राशन में गेहूं से वंचित रहने वाले है. इसके संबंध में खाद्य और रसद विभाग के आयुक्त ने आदेश भी जारी किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

दरअसल, अब तक फ्री राशन योजना में लाभार्थियों को 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जाता था. लेकिन खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, इस बार गेहूं स्थान पर लाभर्थियों को सिर्फ 5 किलो चावल दिया जाएगा. यूपी के साथ ही सरकार ने कई राज्यों में गेहूं के कोटे को कम करने का फैसला लिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

गौरतलब है कि गेहूं की कम खरीद होने की वजह से सरकार ने राशन के कोटे में गेहूं की मात्रा कम करने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि संशोधन केवल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लिए किया गया है. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, गेहूं की जगह पर लगभग 55 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें