हल्द्वानी: मण्डी क्षेत्र में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का खुलासा, पहले पिलाई शराब डंडे से मारकर की थी हत्या

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 09.11.2022 को वादिनी देवकी देवी पत्नी हुकुम राम नि0 कुष्ठ आश्रम हाथीखाल हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गयी कि उनके पडोस में रहने वाले आरोपी सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी उपरोक्त ने उसके जीजा नैन राम से किसी बात पर अनबन होने से डंडे से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मण्डी चौकी प्रभारी गुलाब कम्बोज मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात हरबंन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी,श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी।

द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उसका निरीक्षण कर सम्बन्धित पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी व घटना का खुलाशा करने हेतु निर्देशित किया गया।
आदेश के क्रम में हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी सिकन्दर को मण्डी क्षेत्र ही गिरफ्तारी कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0-589/22, धारा-304 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी


गिरफ्तार व्यक्ति- सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी कुटरा, थाना-खटीमा, जिला-उ0सि0नगर हाल नि0 कुष्ठआश्रम हाथीखाल उम्र-35 वर्ष।
पुलिस टीम
1. व0उ0नि0 श्री विजय मेहता, कोतवाली हल्द्वानी।
2. उ0नि0 श्री गुलाब सिंह कम्बोज, प्रभारी चौकी मण्डी।
3. कानि0 फिरोज।
4. कानि0 पवन।
5. कानि0 ललित मेहरा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें