हल्द्वानी:पुलिसकर्मी की पिटाई से आहत युवक ने हाथ की नसें काट की जान, पुलिसकर्मी निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :काठगोदाम पुलिस चौकी में तैनात सिपाही की मार से आहत होकर एक युवक ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली परिजनों के हंगामे के बाद एसएसपी ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

घटना शनिवार की बताई जा रही है जहां काठगोदाम के देवलाढूंगा में रहने वाला 40 युवक नरेंद्र कुमार अपना परिवार पालने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार को काठगोदाम चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने नरेंद्र को चौकी के पास किसी बात को लेकर बुरी तरह से पीट दिया था। जिसके बाद नरेंद्र अपने घर पहुंचा आहत होकर उसने अपने हाथों की नसें काट ली हाथों से खून निकलता देख आनन-फानन में परिजन उसको हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले गए जहां अधिक खून निकलने से नरेंद्र बेहोश हो गया डॉक्टरों के मुताबिक नस अधिक कटने से अधिक रक्तश्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बेस पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजन इस मामले में पुलिसकर्मी सुरेंद्र को दोषी ठहराते हुए पुलिस चौकी में हंगामा काटा, सूचना के बाद मौके पर हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए जहां काफी देर तक हुए गामा गर्मी के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें