हल्द्वानी: दो गुटों में पथराव 5 लोग घायल पुलिस तैनात
हल्द्वानी: बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में देर शाम मामूली बात पर दो गुटों के बीच पथराव हो गया जिसमें 5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया एतिहातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
बताया जा रहा है कि शादी समारोह का कोई कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से भारी संख्या में लोग आ गए और एक दूसरे को पर पथराव करने लगे जिसमें 5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए पथराव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आई है तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..