हल्द्वानी: घर बैठे कर्मचारी ले रहे है तनख्वाह छापामारी में हुआ खुलासा

हल्द्वानी :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ अब डीएम और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी अब सरकारी विभागों में छापामारी कर घर बैठे तनख्वाह ले रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर आज हल्द्वानी में भी एसडीएम मनीष कुमार सिंह द्वारा पांच सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की गई, एसडीएम के छापेमारी से सभी ऑफिस में बैठे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, कई ऑफिसों में तो कर्मचारी नदारद मिले।एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की डीएम नैनीताल के निर्देश के बाद आज उनके द्वारा हल्द्वानी के पांच सरकारी कार्यालय में छापेमारी की गई,
जिसमें जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय में छापेमारी की गई, इस दौरान जल संस्थान में 10 कार्मिक नदारद पाए गए, पीडब्ल्यूडी में 3 कार्मिक नदारत पाए गए, पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद पाए गए, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की करने के संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO