हल्द्वानी :अल्पसंख्यक बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी विभाग ने मांगे आवेदन
हल्द्वानीअल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए खुशखबरी है जिला प्रबंधक अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम ने बताया है कि अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन के बेरोजगार व्यक्ति, जिनकी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रुपए ढाई लाख से अधिक न हो, को स्वरोजगार के लिए बैंक के माध्यम से ऋण दिलाए जाने का प्राविधान इसके तहत बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
योजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान, 15 प्रतिशत लाभार्थी का स्वयं का अंश एवं 60 प्रतिशत बैंक ऋण के रूप में देय होगा। जिसके बाद युवा रोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।
योजना के तहत पात्रता रखने वाले ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति प्रमाण पत्रों की दो दो प्रतियों के साथ अपनी विकासखंड कार्यालयों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से व शहरी क्षेत्रों में निवास कर रहे पात्र कार्यालय जिला प्रबंधक अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी नैनीताल में संपर्क कर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO