हल्द्वानी: कुमाऊ के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल का जल्द मिलेगा सौगात

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम निर्माण के छूटे हुए कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने अगले 6 महीने के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करते हुए उसके संचालन की रूपरेखा तैयार करने को कहा, अभिनव कुमार ने कहा कि हल्द्वानी में यह स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स कुमाऊं भर के युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि स्टेडियम को निजी हाथों पर दिए जाने पर भी शासन स्तर पर विचार किया जाएगा, प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिससे पहाड़ की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिले।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे