हल्द्वानी: करीब 25 लाख की अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस तरह से बनाता था स्मैक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस ने स्मैक तस्करी का बड़े मात्रा में कारोबार का भंडाफोड़ किया है पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल* द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल के संकल्प को साकार करने हेतु जनपद में व्यापक स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के क्रम में हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी तथा बलजीत सिंह भाकुनी, सीओ रामनगर* के पर्यवेक्षण में नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी* के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा 01 स्मैक तस्कर को 255 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Ad

पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 21.04.2023 को नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी* के नेतृत्व में ANTF सहित कालाढूंगी टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था व चेकिंग के दौरान 01 तस्कर को कालाढूंगी क्षेत्र से 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कालाढूंगी में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।

अभियोग का विवरण
मुकदमा एफआईआर नं0-72/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।

घटनास्थल
नैनीताल रोड स्थित ब्रह्म बूबू मंदिर के गेट से 100 मीटर कालाढूंगी की ओर जंगलों के बीच।

बरामदगी
255 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन मो0 साइकिल बजाज CT 110 संख्या:–UP25DE190

अभियुक्त का नाम
बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी बिबनी पोस्ट नौगांव थाना अलीगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।

कार्यप्रणाली
अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है जहां से वह स्मैक बनाकर लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊ के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी करता है। आज भी यह अभियुक्त एक अल्मोड़ा निवासी तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम थाना कालाढूंगी-

  1. श्री नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष।
  2. उ0नि0 हरजीत सिंह।
  3. एएसआई लखविंदर सिंह ।
  4. कानि0 रविंद्र लाडी ।
    5-कानि0 अखिलेश तिवारी।
    6-कानि0 किशन नाथ । नोट:–एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।

।*

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें