हल्द्वानी: मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्राओं के साथ यौन शोषण, संचालक गिरफ्तार

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गौलापार के मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था के संचालक पर दिव्यांग नाबालिक छात्रों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है.पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने जांच के बाद संस्था के संचालक को गिरफ्तार किया है.
काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि गौलापार स्थित मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था की एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा को शिकायत पत्र देखे हुए अश्लील संचालक पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पूरे मामले में जांच काठगोदाम पुलिस द्वारा किया गया जिसके बाद जांच के बाद नाबालिक छात्रा के शिकायत पर मजिस्ट्रेट के सामने अन्य नाबालिग छात्राओं के बयान हुए जहां संचालक पर कई गंभीर आरोप लगे हैं
इसके बाद पूरे मामले में संचालक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है. 13 वर्षीय पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में धारा 164 के बयान भी दर्ज कराए हैं.गौरतलब हैं की गौलापार स्थित इस आवासीय संस्था की 13 वर्षीया दिव्यांग छात्रा ने संस्था संचालक (62) वर्षीय निवासी हल्द्वानी पर जुलाई माह में यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. पत्र में पीड़िता ने अन्य पीड़ित छात्राओं के नाम भी खोले थे. जांच में पुलिस ने संबंधित छात्राओं से पूछताछ की तो पीड़िता ने आरोपी संचालक द्वारा यौन शोषण करने की बात पुलिस को बताई.
संचालक के ऊपर गंभीर आरोप लगने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद आगे की सच्चाई सामने आएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग