Uttarakhand News:अजब प्रेम की गजब कहानी! प्रेमिका का घर मिलने पहुंचे प्रेमी की हुई पिटाई,पंचायत ने कराई शादी,

प्रेमी प्रेमिका का मिलना और उनकी पिटाई और फिर शादी के कई मामले सुने होंगे लेकिन इस बार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर से सामने आया है यहां पहले प्रेमिका के घर मिले पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने जमकर पिटाई की और फिर उसकी प्रेमिका से शादी भी करा दी. प्रेमी ने भरी पंचायत में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा. पंचायत में शादी को लेकर बाकायदा राजीनामा भी लिखवाया.
सूत्रों की मानें तो प्रेमिका नाबालिग है. फिलहाल घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की दोनों काफी दिनों से एक दूसरे के प्यार करते हैं. लंबे समय से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते दिन लड़की प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर उससे घर पहुंच गई, जिस पर युवक के घरवालों ने नाराजगी जताई.
प्रेम प्रंसग को लेकर गांव में पंचायत हुई. पंचायत ने दोनों पक्षों के लोगों की राय जानने के बाद युवक युवती को शादी की इजाजत दे दी. भरी पंचायत में प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली. युवती ने पंचायत में साफ तौर पर कहा कि अगर उसके पति को किसी ने कोई नुकसान पहुंचाया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.
पंचायत में दोनों पक्षों के बीच बाकायदा राजीनामा लिखा गया. इसके बाद युवती प्रेमी युवक के साथ पंचायत से ही ससुराल के लिये विदा हो गई. वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस युवती की पंचायत में शादी कराई गई है, वह नाबालिग है. फिलहाल मामला पुलिस के पास नहीं है पुलिस के मुताबिक अभी तक उसके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं सामने आया है प्रेमी प्रेमिका की पंचायत में शादी चर्चा का विषय बना हुआ है लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO