हल्द्वानी: रिश्ते हुए शर्मसार ,किशोरी छोटी बहन के साथ पहुंची थाने कहा पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है । पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है घटना के बाद किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ काठगोदाम थाने पहुंची जहां अपने साथ हुई घटना को पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा कि पिता हत्या के आरोप में जेल की सजा काट चुका है ।

Ad


गौलापार के एक गांव में रहने वाला 40 वर्षीय आरोपी मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी और जाने से पहले अपनी एक बेटी को भी साथ ले गई थी। बताया जा रहा कि आरोपी 2013 में हत्या के एक मामले में जेल में बंद था जहां 7 साल की सजा काटने के बाद 2019 में वापस आया था। लेकिन जेल से छूटने से पहले उसकी पत्नी उसको छोड़ कर जा चुकी थी जहां एक बच्ची को अपने साथ ले गई जबकि उसके दो बच्चों का पालन पोषण उसके दीदी कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आरोपी की 13 और 15 साल की दो बेटियां हैं जहां आरोपी ने अपने 15 साल की बेटी के साथ पिछले काफी दिनों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था और मारपीट भी करता था जिससे तंग आकर दोनों बहने आज काठगोदाम थाने पहुंची जहां अपने साथ हुई घटना को पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
मंगलवार रात उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जब बेटी ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने पीड़िता के छोटी बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


बताया जा रहा है कि आरोपी एक हत्या का आरोपी है। वर्ष 2013 में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में दोस्त के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने मिलकर लाश को नहर में फेंक दिया था। इस मामले में सात साल की सजा काटने के बाद वह जमानत पर रिहा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल प्रशिक्षण कल कराया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें