हल्द्वानी: साहब पत्नी से बचा लें, बच्चों और मेरे साथ करती है मारपीट, जान से मारने की देर रही है धमकी
हल्द्वानी: अभी तक आपने पति द्वारा पत्नियों को प्रताड़ना के मामला अक्सर सुना होगा लेकिन मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कठघरिया निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी पर प्रताड़ना करने और उसका मकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए पत्नी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पति के तहरीर पर मुकामी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
कटघरिया निवासी नवीन सनवाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी दो बेटियां हैं उनकी पत्नी छह साल से कहां रहती उन्हें पता नहीं है। जब कभी वो घर आती है तो बेटियों व उनके साथ मारपीट करना शुरू कर देती है यहाँ तक की घर की सारी प्रापर्टी पत्नी अपने नाम करवाना चाहती है यहां तक कि आप उसको जान से मारने की भी धमकी दे रही है।
मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया की महिला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच शुरू की गई है । पति- पत्नी के बीच विवाद का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत