हल्द्वानी : पंडित जी को महिला यजमानों से हो गया प्यार, घर में तकरार, थाने में हंगामा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पूजा पाठ करने वाले दो पुजारी को महिला यजमानों से प्यार हो गया. घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला सेल पहुंचा मामला
पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों की काउंसिलिंग की। अजब-गजब मामला सामने आने से लोग हैरत में पड़े हुए हैं।
नैनीताल और हल्द्वानी के मामले
हल्द्वानी कोतवाली की महिला सेल में इस प्रकार के दो मामले पहुंचे हुए हैं। पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र का तो दूसरा नैनीताल का है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में घरों में पूजा करने वाले दो पुजारियों ने यजमान महिलाओं से ही प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

फोन पर चलती थी लंबी बातें
बताया जा रहा है कि दोनों पुजारियों की महिला यजमानों से काफी समय तक फोन और व्हाट्सएप पर लंबी बातें व चैटिंग चलती रहीं। फोन के जरिए ही दोनों की पत्नियों को इस प्रेम प्रसंग का पता चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

घर से निकलना हो गया मुश्किल
इस मामले में एक पुजारी की पत्नी का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग के चलते उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक पुजारी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है, जबकि दूसरे ने इनकार कर दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें