हल्द्वानी: अब यहां चलेगा अतिक्रमण पर बुलडोजर, 15 दिन का दिया समय-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं राष्ट्रीय खेल का समापन हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है. जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है इसलिए एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक और रेलवे स्टेशन से लेकर स्टेडियम तक सभी सड़कों के सौंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है. स्टेडियम को जाने वाली सड़क को चौड़ीकरण का कार्य होना है इसी को देखते हुए अब जिला प्रशासन चौड़ीकरण में जद्द में आ रहे अतिक्रमण को अब चिन्हीकरण करते हुए प्रशासन ने 15 दिन के समय में स्वत अतिक्रमण कार्यों से अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

बुधवार को नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का मुआयना करते हुए दोनों तरह अतिक्रमण की नपाई करें और 15 दिन के भीतर अतिक्रमण स्वत तोड़ने के निर्देश दिए. इसके अलावा नालियों में गंदगी के चलते सभी दुकान स्वामी के चालान करने के निर्देश दिए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के मद्दे नजर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि उन सभी सड़कों को चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण में डाला गया है जो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से स्टेडियम को जोड़ते हैं क्योंकि पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और बेहतर माहौल मिले इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं.इसलिए 15 जनवरी से पहले इन सभी सड़कों का कायाकल्प होना है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें