Haldwani News:दोस्त निकला दगाबाज,फौजी दोस्त के खाते से उड़ाए 8.5 लाख

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सेना के एक जवान को अपने दोस्ती पर विश्वास करना भारी पड़ा है. दोस्त ने एक फौजी दोस्त को साढ़े आठ लाख की चपत लगा दी. दोस्त ने पहले एटीएम का पिनकोड पता कर लिया और फिर रकम निकालता रहा. पिथौरागढ़ जनपद के तहसील तेजम निवासी चंद्र भानु इटवाल सेना में कार्यरत है.

हल्द्वानी पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि करीब एक साल पहले वह छुट्टी पर आया था इस दौरान पिथौरागढ़ जाने से पहले हल्द्वानी में अपने दोस्त कमलेश सिंह मर्तोलिया के घर दोनहरिया अंबानगर में रुका था.एक दिन वह एटीएम में पैसा निकालने गया जहां उसका दोस्त भी उसके साथ था इस दौरान उसका दोस्त कमलेश में पैसे निकालते हुए एटीएम का पिन नंबर देख लिया रात को वह कमलेश के यहां ही रुका तो उसने एटीएम निकाल लिया.

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा

वापसी में दिल्ली जाने पर उसने देखा कि उसके पास एटीएम नहीं है.उसने कमलेश को फोन किया तो उसने कहा कि एटीएम उसके घर रह गया है जिसे वह उसके घर पहुंचा देगा.
करीब एक साल तक चंद्र भानु जम्मू कश्मीर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहा .इस बीच कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल नंबर बंद आया. बाद में उसने घर आकर बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि खाते से 8.50 रुपये की रकम निकाली जा चुकी है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिला अब तक का विशालकाय अजगर, 18 फीट लंबा देख लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

खाते से पैसे निकले होने की जानकारी मिलते उसके होश उड़ गए बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि उसके एटीएम कार्ड से जगह-जगह पैसे निकाले गए हैं. पीड़ित फौजी ने पुलिस में तहरीर देते हुए दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में हल्द्वानी पुलिस ने 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिला अब तक का विशालकाय अजगर, 18 फीट लंबा देख लोगों के होश हुए फाख्ता-देखे-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें