हल्द्वानी:कल तिकोनिया पंत पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती: गोपाल सिंह रावत मुख्य संयोजक

हल्द्वानी: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती कल 10 सितंबर को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी। हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।

जहां हल्द्वानी मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला विधायक सुमित हिरदेश सहित शहर के कई गण्यमान्य लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस दौरान उनके मूर्ति पर माल्यार्पण भी की जाएगी इसके अलावा नैनीताल जिले में अलग-अलग जगह पर पंत जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन होना है ।
पं. गोविंद बल्लभ पंत की बहू, पूर्व सांसद इला पंत भी पहली बार कुमाऊं मंडल के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगीं जानकारी देते हुए पंत जयंती समारोह के मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि जयंती कार्यक्रम में पूर्व सांसद और पं. गोविंद बल्लभ पंत • जयंती समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष इला पंत कुमाऊं मंडल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके साथ पूर्व रक्षा मंत्री केसी पंत व इला पंत के पुत्र सुनील पंत भी कार्यक्रमों में भाग लेने आएंगे जहां अल्मोड़ा और नैनीताल के कार्यक्रम में पूर्व सांसद इला पंत और सुनील पंत प्रतिभा करेंगे गोपाल रावत ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है पंत जयंती के मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ मिष्ठान वितरण का भी कार्यक्रम है जहां भारी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO