हल्द्वानी:नाबालिग छात्रा को गर्भवती करने वाला नेपाली युवक को 20 साल की सजा

हल्द्वानी:अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज पॉक्सो नंदन सिंह राणा की कोर्ट ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसके बाद गर्भवती मामले में नेपाली मूल के युवक को 20 साल की कठोर कारावास और ₹20000 का अर्थ दंड लगाया है.साथी कोर्ट ने पीड़िता को को चार लाख रुपये प्रतिकर देने का निर्णय भी दिया गया.
शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मामला नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र का हैं.23 नवंबर 2021 को नाबालिग छात्रा घर से बेतालघाट बाजार के लिए निकली थी जहां से वह लापता हो गई थी.24 नवंबर को उसके पिता ने भवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस ने 19 फरवरी 2023 को दोनों को नेपाल बार्डर बनबसा से बरामद किया. पता चला कि आप आई छात्रा को बाला फुसलाकर अपने साथ नेपाल ले जाने की फिराक में था.
मेडिकल परीक्षण में पीड़िता तीन माह की गर्भवती पाई गई और यह भी पाया गया कि आरोपी स्याला वार्ड 11 सतयान नेपाल, हाल निवासी तल्ला रामगढ़ अनिल कंवर पुत्र राम सिंह पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चे का बायोलॉजिकल पिता है. गर्भवती होने पर किशोरी के जान के खतरा को देखते हुए कोर्ट के आदेश से पीड़िता का गर्भपात कराया गया.
पूरे मामले में इस नौ गवाह परीक्षित कराए छह गवाहों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए स्पेशल जज पॉक्सो नंदन सिंह की अदालत ने अनिल कंवर को 20 साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई.कोर्ट ने पीड़िता की भरण पोषण के लिए चार लाख रुपये प्रतिकर देने का निर्णय भी दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,