हल्द्वानी: नवनियुक्त कुमाऊं डीआईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने किया चार्ज ग्रहण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :नवनियुक्त डीआईजी डॉ.नीलेश आनंद भरणे IPS आज कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल का चार्ज ग्रहण किया। डॉ.नीलेश आनंद भरणे उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

Ad


बता दें कि नीलेश आनंद भरणे यूएसनगर के एसएसपी भी रह चुके हैं। साथ ही देहरादून में ट्रैफिक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आईपीएम नीलेश आनंद भरणे की साहित्य में विशेष रुचि है। वह अब तक दो पुस्तकें लिख चुके हैं। आपको बता दें कि 2005 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नीलेश भरणे प्रतिनियुक्ति में महाराष्ट्र गए हुए थे जहां उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र में डीआईजी क्राइम ब्रांच के पद पर रहते हुए पुलिसिंग के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ लॉक डाउन के बाद नागपुर में फंसे श्रमिकों, छात्र छात्राओं,गरीब और असहाय लोगों को दिन-रात खाद्य सामग्री मुहैया कराने का काम किया।
नैनीताल में आज पदभार ग्रहण करने के बाद कुमाऊं मंडल में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था देने की बात कही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें