हल्द्वानी : उपनल कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ सरकार को की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: प्रदेश के उपनल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर थे, हड़ताल के अंतिम दिन आज उपनल कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। उपनल कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 15 सालों से सरकार द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है कर्मचारियों को न ही उचित मानदेय दिया जा रहा है न ही उनको स्थाई नौकरी पर रखा जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

हाईकोर्ट ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था उसके बावजूद भी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के साथ अन्याय करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी, ऐसे में उपनल कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया है जिससे कि सरकार को सद्बुद्धि आए और वो उपनल कर्मचारियों के भविष्य के बारे में सोच सके।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें