हल्द्वानी:नैनीताल पुलिस ने 63 वाहनों में सवार 330 यात्रियों को जनपद की सीमाओं से वापस भेजा जानिए क्या है कारण..

हल्द्वानी :वर्तमान कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत राज्य सरकार/जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को जनपद नैनीताल की सीमाओ से लगे विभिन्न बैरियर (बेल बाबा बैरियर टीपीनगर हल्द्वानी, सुभाष नगर बैरियर थाना लालकुआं, हल्दुआ/मालधन बैरियर रामनगर, गडप्पू बैरियर कालाढूंगी, एम.बी.आर. बैरियर चोरगलिया, क्वारब बैरियर भवाली) के माध्यम से जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 689 वाहनों मै सवार 2581 व्यक्तियों की चेकिंग की गई। जिनमें से कोविड-19 टेस्ट (आरटीपीसीआर/रैपिड एंटीजन टेस्ट) कराकर ना आने वाले 63 वाहनों में सवार कुल 330 यात्रियों को जनपद की सीमाओं से वापस भेजा गया तथा जनपद की सीमाओं में कुल 626 वाहनों सहित 2251 यात्रियों/पर्यटकों को प्रवेश दिया गया है।
अपील– जनपद नैनीताल भ्रमण पर आने वाले समस्त यात्रियों/पर्यटकों से अनुरोध है कि नैनीताल भ्रमण से पूर्व स्वयं की कोविड-19 से संबंधित टेस्ट अवश्य कराएं एवं भ्रमण के दौरान कोविड-19 संबंधी रिपोर्ट पुलिस/स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के दौरान दिखाकर सहयोग करें और अपनी यात्रा को सुखद बनाएं साथ ही कोरोना महामारी की चेन तोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार