लेखपाल को ₹500 रिश्वत लेना पड़ा भारी डीएम ने किया निलंबित

लक्सर : लक्सर तहसील में एक लेखपाल का ₹500 रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद जिला अधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए लेखपाल को निलंबित कर जांच को तहसीलदार को सौंपा है।
बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण के प्रमाण पत्र मैं रिपोर्ट लगाने के एवज में लेखपाल ने उससे ₹500 रिश्वत लिए जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। गुरुवार देर शाम इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में लक्सर तहसील में तैनात लेखपाल संदीप कुमार एक व्यक्ति से 500 रुपये लेता नजर आ रहे है। संदीप कुमार के पास लक्सर के ढाढेकी और खानपुर के लालचंदवाला गांव का हल्का है। जिलाधिकारी ने लेखपाल को तहसील कार्यालय से अटैच कर दिया है साथ ही पूरे मामले की जांच तहसीलदार मुकेश चंद रमोला को सौंपी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार