अल्मोड़ा:अपनी ही 7 वर्षीय बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म।
अल्मोड़ा:अल्मोड़ा तहसील के राजस्व क्षेत्र से एक घटना शर्मसार करने वाली सामने आई है जहां एक पिता पर सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला अल्मोडा़ तहसील के एक गांव की है महिला ने शिकायत की थी कि गुरुवार शाम उसके पति ने उसके 7 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की जिसकारण उसने घर से भाग जंगल मे छिपकर जान बचाई बेटी जब घर वापस लौटी तो बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ गलत काम किया है।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत