हल्द्वानी नगर निगम चुनाव:निर्वाचन विभाग का डंडा,130 पार्षद प्रत्याशियों को नोटिस जारी, जाने मामला

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निकाय चुनाव के तहत खर्च का ब्योरा नहीं देने पर निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. खर्च का विवरण नहीं देने वाले सभी प्रत्याशी हल्द्वानी नगर निगम से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं. निर्वाचन विभाग के आय व्यय प्रेक्षक शिवराज सिंह बिष्ट बताया कि मेयर के सभी 10 प्रत्याशियों ने शनिवार को चुनाव खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है. जबकि 130 पार्षद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अभी तक अपना खर्च का ब्यौरे नहीं दिया है.
उन्होंने बताया कि मेयर के चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी, बसपा के शिव गणेश व यूकेडी प्रत्याशी मोहन व निर्दलीय दीप चन्द्र पांडे, नवीन चन्द्र, भुवन चन्द्र पांडे, मनोज कुमार मन्नू, मनोज कुमार आर्य, आरपी सिंह ने अपना शनिवार तक चुनाव खर्च ब्यौरे दे दिया हैं.
हल्द्वानी नगर निगम में पार्षद के 228 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि 3 प्रत्याशियों को निर्दलीय निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. कुल 231 प्रत्याशियों में से शनिवार तक सिर्फ 101 प्रत्याशियों ने ही चुनाव खर्च का ब्योरा दिया था हैं.जबकि 130 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया. चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं देने पर पहले चरण में शुक्रवार को 66 जबकि शनिवार को 64 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया. इन प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च ब्योरा की नोटिस का जवाब और खर्च नहीं दिखाई जाने पर उनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी. सभी नोटिस रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा जारी किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 