दो बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का परवान जेवरात और नगदी सहित पुराने आशिक के साथ फरार,सदमे में पति
दो बच्चों की मां को आशिकी का रोग चढ़ गया मामला बिहार के बांका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला टाउन थाना क्षेत्र के समुखियामोड़ के एक गांव का है। महिला का पति सदमे में है। उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का झारखंड के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अक्सर रात में छुपकर बातें करती थी। पति के टोकने पर धमकी देती थी कि वह घर छोड़कर चली जाएगी। डर के मारे पति ने टोकना ही बंद कर दिया था।
महिला का प्रेमी झारखंड के गोड्डा जिले के गुलजारबाग का रहने वाला राजन राज भारती ने बताया जा रहा है। 24 दिसंबर को महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। पति का कहना है कि महिला बच्चों को स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली थी। उसका आरोप है कि प्रेमी उसकी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बच्चों, घर के गहने और सारे पैसे लेकर फरार हो गया है।
पति ने पुलिस को बताया कि रात्रि में छुप-छुपकर बात करती थी। मेरे बोलने पर घर से भाग जाने का धमकी देती थी। मैंने फिर बोलना ही छोड़ दिया था। इसी बीच उसका प्रेमी राजन राज भारती उर्फ बिट्टू ने बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया, और फिर मौका पाकर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया।
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही महिला और उसके प्रेमी को ढूंढ निकालने की कोशिश कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,