हल्द्वानी:मां ने दोस्तों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 9वीं के छात्र की मौत के बाद मां ने उसके दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए है। कहा कि कैसे, कहां, कब बेटे की मौत हुई, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस ने नहीं दी। मां ने मुखानी थाने में तहरीर देकर जांच करने की मांग उठाई है। तहरीर में शक के आधार पर दो दोस्तों के नाम मां ने पुलिस को दिए हैं। लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 15 वर्षीय अनुराग गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।

Ad

सोमवार को पुलिस ने अनुराग की मां कीर्तिका को जानकारी दी कि उनके बेटे का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मंलवार को मां ने बेटे की मौत मामले में मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। मां का आरोप है कि अनुराग के एक दोस्त का रविवार को उसे फोन आया और बुलाया। जिसके बाद अनुराग चला गया। अगले दिन उसे पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी। मां का आरोप है कि न तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी और किस वजह से हुआ इसका भी पता नहीं चला।

मां ने तहरीर पर बेटे की हत्या का दोस्तों पर आरोप लगाया है। दो नाम उन्होंने तहरीर में पुलिस को सौंपे हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक अनुराग परिवार का इकलौता चिराग था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें