OMG! BJP नेता को चूना लगा गई ‘लुटेरी’ दुल्हन!पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह; अब आशिक के साथ फरार

शादियों का सीजन चल रहा ऐसे में लुटेरी दुल्हन भी सक्रिय हो गई है लुटेरी दुल्हन की ये कहानी बिहार के किशनगंज की है. पूरा मामला जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. पीड़ित राकेश कुमार गुप्ता (35 वर्ष) ने किशनगंज एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. इससे पहले सात दिसंबर को उन्होंने आदर्श थाना में पत्नी के खिलाफ आवेदन दिया.
शहर के धर्मगंज निवासी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी साल (2024) 19 अप्रैल को कोर्ट में उन्होंने ईशा मोदक (23 साल) नाम की लड़की से शादी की थी. इसके बाद मंदिर में भी शादी रचाई. 10 मई को शादी की पार्टी दी थी. शादी के दो-चार बाद ही लड़की अपने घर चली. भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका से 29 अप्रैल 2024 को कोर्ट में विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने फिर मंदिर में शादी की। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन भाजपा नेता को बरगलाकर लगभग 30 से 35 लाख रुपए लेकर अपने मायके भेज दी और फिर एक दिन मौका देखकर ससुराल से फरार हो गई।
शुरूआती समय में भाजपा नेता को कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी सारा रुपया लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर उसी के साथ शादी कर ली। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राकेश गुप्ता को हुई तो पीड़ित युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपनी बेटी को रात में उनके घर रुकने नहीं देते थे। लड़की ने उनको बरगलाकर उनसे मोटी रकम भी लिए, जिससे लुटेरी दुल्हन के घर वालों ने जमीन भी खरीदा। भाजपा नेता ने कहा कि मुझसे रुपये ऐंठकर अब इनलोगों ने लड़की को गायब कर दिया है। बताया जा रहा की लुटेरी दुल्हन पहले भी वह बंगाल के कानकी निवासी एक युवक को 9 महीने तक चुना लगाया है। अब सारी जानकारी होने के बाद पीड़ित राकेश गुप्ता ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO