हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के इनको बनाया अपना प्रतिनिधि

हल्द्वानी :कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय योगदान देने और उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी वरिष्ठता और अनुभव का लाभ लेने के लिए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आलू फल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीवन सिंह कार्की को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सुमित हृदयेश ने जीवन सिंह कार्की से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना सहयोग करेंगे व कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और विधायक सुमित हृदयेश की अनुपस्थिति में ज़िले में होने वाली समस्त बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में प्रतिभाग करेंगे।
गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ साथ हल्द्वानी बड़ी मंडी के फल सब्जी के बड़े व्यापारी हैं और व्यापारियों के हित की लड़ाई भी लड़ते हैं। पिछले कई सालों तक मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे