हल्द्वानी: हाथी जंगल से निकल स्कूल में की मौज मस्ती घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद–देखे (VIDEO)
हल्द्वानी : तराई केंद्रीय वन प्रभाग इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक है हाथियों का झुंड खेतों तक पहुंच रहा है । ताजा मामला हल्द्वानी के रामपुर रोड जीतपुर नेगी गांव का है जहां एक हाथी जंगल से निकल निजी स्कूल का गेट का दरवाजा तोड़ स्कूल के अंदर काफी देर तक घूमता रहा । घटना गुरुवार देर सुबह की बताई जा रही है जहां हाथी स्कूल के बरामदे में मदमस्त चल रहा है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है ।
स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक हाथी जंगल से निकल स्कूल के अंदर घुस गया जहां पूरे स्कूल में आराम से हाथी टहलता हुआ नजर आ रहा है । सुबह प्रबंधन के सदस्य स्कूल पहुंचे तो गेट टूटा देख हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों से इलाके में वन्यजीवों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि हाथी के स्कूल में घूसने की सूचना मिली है रेंजर से मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,