हल्द्वानी: खनन कारोबारी द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूकना और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अशोभनीय:गोपाल सिंह रावत पूर्व दर्जा मंत्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: खनन कारोबारी द्वारा बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंकने और प्रदर्शन के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने पर पूर्व दर्जा मंत्री व उत्तराखंड परिवहन एवं यातायात सलाहकार समिति के पूर्व सलाहकार गोपाल सिंह रावत ने अशोभनीय बताया है.

Ad

गोपाल सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के मुखिया का इस तरह का पुतला फूकना प्रदेश की छवि को धूमिल करता है. उन्होंने कहा कि खनन कारोबारी अपने मांगों को मनवाने के लिए कई रास्ते हैं. उन्होंने कहा कि खनन कारोबारी की चाहिए कि वार्ता के माध्यम से समस्या की समाधान निकाला जाए. उन्होंने कहा कि सरकार और खनन कारोबारी को बैठक आपसी सामंजस्य से समस्या को हल निकाला जा सकता है.

उन्होंने कहा कि सरकार और खनन कारोबारी को चाहिए कि आपसी समझ से बनाकर गोला नदी को जल्द से जल्द खोला जाए जिससे कि खनन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों की रोजी-रोटी चल सके.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें