हल्द्वानी : सोशल मीडिया पर प्यार, धर्म परिवर्तन कर ली शादी, लंदन से आया एक फोन फंदे पर लटक दे दी जान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ं

Ad

सोशल मीडिया पर पनपा बेइंतहा प्यार शादी तक पहुंचा, लेकिन फिर प्यार से साबित करने की नौबत आन पड़ी। लंदन वाले पति से वीडियो कॉल पर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के बहनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसकी लाश लटकती मिली। एसटीएच में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।

मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली सबीना ने कुछ वर्ष पूर्व क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान 44 वर्षीय सबीना की मुलाकात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और अकसर वहीं रहता है। करीब एक साल पहले दोनों के परिवार आपस में मिले और फिर जोस डिकोस्टा ने हल्द्वानी आकर सबीना से शादी कर ली। करीब दो माह पहले ही जोस वापस लंदन चला गया। इधर, लंदन जाने के लिए सबीना भी लगातार वीजा के लिए प्रयास कर रही थी।

बताया जाता है कि सबीना और जोस के बीच लगातार वीडियो कॉल और चैट होती रहती थी। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट हुई। इस दरम्यान दोनों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद सबीना ने अंदर से कमरा बंद किया और फिर पंखे से दुपट्टा फंसा कर फांसी लगा दी। इधर, लगातार फोन और मैसेज करने के बाद भी जब सबीना का फोन नहीं उठा तो जोस ने पास ही रहने वाली उसकी बहन को फोन किया।

।

बहन मौके पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसके दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई और देखा तो सामने सबीना का शव लटक रहा था। सबीना एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें