हल्द्वानी-किच्छा मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है सड़क हादसे में अल्मोड़ा के दन्या निवासी युवक की मौत हुई है बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम पंतनगर नगला बाईपास में बाइक की सर्विस कराने आए युवक की ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
रविवार की देर शाम को अल्मोड़ा के दन्या निवासी रमेश कुमार पांडे (26) पुत्र भवानी दत्त पांडे बाइक की सर्विस कराने के लिए नगला स्थित होंडा के शोरूम पर पहुंचा था। इस दौरान रमेश शोरूम से सड़क क्रॉस कर पास की दुकान में जा रहा था। इसी बीच वह ट्राले की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल रमेश को स्थानीय लोग 108 एंबुलेंस की मदद से रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पंतनगर पुलिस फरार ट्राला चालक की तलाश कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार