हल्द्वानी : नौकरी छुट्टी तो शुरू किया स्मैक का कारोबार 10 लाख रुपए स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

,

Ad

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 82 ग्राम स्मैक बरामद किया है पकड़े गए स्मैक की कीमत करीब ₹1000000 के आसपास बताई जा रही है। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा हल्दुचौड तेल डिपो हाईवे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 82 ग्राम स्मैक बरामद किए गए ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम बाबू हसन है और लालकुआं नगीना कॉलोनी का रहने वाला है, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक को उत्तर प्रदेश बहेड़ी से लेकर आया था जहां छोटी छोटी पूड़ियों में बनाकर लोगों को सप्लाई करने जा रहा था
वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें