देहरादून: बीजेपी आज घोषित कर सकती है बाकी सीटों की प्रत्याशियों की सूची हल्द्वानी और लालकुआं सीट पर जातीय समीकरण फिट बैठने वाले प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की संभवत आज देर शाम तक बाकी बचे 11 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची घोषित कर सकती है, बात कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी और लालकुआं सीट की करें तो बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं ऐसे में हल्द्वानी से सुमित हृदेश को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बीजेपी अब हल्द्वानी और लाल कुआं में जातीय समीकरण के अनुसार फिट बैठने वाले प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बना सकती है

Ad

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, के अलावा पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट के नामों में से किसी एक नाम पर पार्टी हाईकमान मुहर लगा सकती है, वही बात लालकुआं विधानसभा सीट की करें यहां से दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी नही उतारे हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी सोमवार को जारी होने वाले लिस्ट में वर्तमान विधायक नवीन दुम्का, या हाल में भाजपा ज्वाइन कर चुके जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट के नाम में से किसी एक पर मोहर लगा सकती हैं,

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें