हल्द्वानी:जीजा बना हैवान साली से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्ते के दामाद पर अपनी बेटी के साथ रेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
पीड़िता के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर में कहा है कि इसी 25 अप्रैल को उनके रिश्ते का दामाद कमल उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी को अपने घर ले गया था। कमल मूलत: बागेश्वर के बैशानी गांव का रहने वाला है वर्तमान समय में वह उधमसिंह नगर किच्छा में रहता है।आरोप है कि दमाद घर ले जाने के बजाय पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया।
इसके बाद जब तक लड़की उसके घर रही वह उसकी पिटाई करता रहा और किसी से नहीं बताने की धमकी दे रहा था बाद में पीड़िता ने फोन करके अपने परिजनों को बताया कि कमल उसके साथ दुष्कर्म किया है और अब मारपीट कर रहा है । जब बड़ी बेटी उसको लेने गई तो कमल ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। 3 मई को दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं तब से आरोपी कमल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा आज इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे