हल्द्वानी :जल संस्थान सिंचाई विभाग का 3 करोड़ से अधिक बकाया दबा कर बैठा भुगतान नहीं मिलने से खड़ा हुआ सिंचाई संकट,

हल्द्वानी :गर्मी के साथ-साथ शहर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं कई जगहों पर सिंचाई संकट भी देखा जा रहा है।
वहीं सिंचाई विभाग का आरोप है कि जल संस्थान पिछले कई सालों से उनके पेयजल भुगतान को दबा कर बैठा है जिसके चलते हैं सिंचाई विभाग के सामने आर्थिक संकट। गौरतलब है कि सिंचाई विभाग अपने कई नलकूप के माध्यम से जल संस्थान को पेयजल उपलब्ध कराता है लेकिन जल संस्थान पेयजल बकाया का भुगतान नहीं कर रहा है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मनोज कुमार पंत ने बताया कि सिंचाई विभाग के पास हल्द्वानी और उसके आसपास के सिंचाई के लिए 192 नलकूप स्थापित किए गए हैं लेकिन 127 नलकूपों के माध्यम से जल संस्थान को भी पानी की सप्लाई की जाती है उन्होंने कहा कि नलकूपों से पेयजल सप्लाई होने से सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न होता है. जिसके चलते काश्तकार सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत करते हैं ।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल विभाग पर 3 करोड़ 11 लाख 45 हजार रुपये का भुगतान अभी भी बकाया है जो पेयजल विभाग पिछले कई सालों से दबा कर बैठा है। भुगतान के लिए विभाग और शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार