उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
।
देहरादून: अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी आज देर रात से हड़ताल पर जाने वाले थे लेकिन शासन स्तर की वार्ता के बाद रोडवेज यूनियन ने हड़ताल को स्थगित कर दी है । परिवहन निगम की कर्मचारियों की समस्या को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में ले लिया है जिसके बाद कर्मचारी यूनियन अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि वेतन कटौती सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में रोडवेज के मामले की कमान दी गई। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को रोडवेज के संबंध में फैसले लेने के लिए अधिकृत किया है। कैबिनेट के फैसले के बाद सचिव परिवहन रणजीत सिन्हा ने रोडवेज कर्मचारियों को सचिवालय में वार्ता करने के लिए बुलाया। करीब दो घंटे चली वार्ता में सचिव ने बताया कि सरकार ने वेतन में कटौती का फैसला वापस ले लिया है जिसके बाद अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री द्वारा विचार किए जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया है ।
वही कर्मचारी यूनियन के हड़ताल वापस लिए जाने के बाद सरकार और रोडवेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है कोविड-काल मे पहले से घाटे में चल रहा परिवहन निगम को हड़ताल पर चले जाने से निगम को और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत