रक्षक ही बना भक्षक पुलिसकर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म ।
काशीपुर- कटोराताल क्षेत्र से 17 जून लापता हुई किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक पुलिस के जवान को गिरफ्तार किया है जिसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का जवान जसपुर कोतवाली में तैनात सिपाही है।
काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से 17 जून लापता हुई नाबालिग के संबंध में 22 जून को उसके दादा ने कटोराताल चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने 8 जुलाई को काशीपुर के हरियावला क्षेत्र से किशोरी को बरामद करने के साथ ही एक युवक को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। पूरे मामले में पीड़ित किशोरी ने कहा था कि वह जसपुर क्षेत्र के एक होटल में अपने एक मित्र से मिलने गई थी इस दौरान एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग होटल पहुंचे जहां से उसने उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया और उसको अपने साथ जंगल में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना दी ।
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया जिसके बाद जसपुर थाने में तैनात सिपाही और उसके एक साथी को को गिरफ्तार कर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित