हल्द्वानी:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में पकड़ी शराब, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर नैनीताल जिले के बैडचूला स्थित पहाड़पानी देवीधूरा मोटरमार्ग पर बड़ी कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 70 हजार रुपए की बताई जा रही है‌।वही आबकारी विभाग ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आबकारी विभाग द्वारा आरोपी से पुछताछ की जा रही है इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।

Ad


लोकसभा चुनाव में शराब की अवैध बिक्री और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर आबकारी विभाग एक्शन में है विभाग द्वारा लगातार छापेमारी कर रहा है इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर को जिला आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर नैनीताल जिले के बैडचूला स्थित पहाड़पानी देवीधूरा मोटरमार्ग पर छापेमारी कर अवैध रूप से बिक्री कर रहे एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है

वही पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीसिंह बिष्ट निवासी बैडचूला, कटना तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर का बताया है जिसके पास से विभाग ने मैकडॉवेल विस्की नम्बर (1) के 240 पौव्वा तथा 48 अध्धे के अलावा देशी मार्का मसाला शराब के 96 पौव्वा बरामद किए हैं।वही पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। इधर जिला आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर छापेमारी कार्रवाई में मुख्य रूप से आबकारी निरीक्षक नैनीताल खजान सिंह, मण्डलीय प्रवर्तन कुमाऊँ मण्डल आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक सतीश चन्द्र, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, उप आबकारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा, कांस्टेबल कृष्ण चन्द्र, प्रदीप कुमार, महेश चन्द्र लोहनी, कैलाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह दौसाद,सहित अन्य संबंधित स्टाॅफ

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें