हल्द्वानी: जानिए कैसे हुआ प्रतिष्ठित मिठाई कारोबारी की मौत।

हल्द्वानी: शहर के के जाने-माने मिठाई कारोबारी स्टैंडर्ड स्वीट्स के मालिक 62 वर्षीय दिनेश गुप्ता की सोमवार सुबह ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, मिठाई कारोबारी के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वह व्यापारियों में भी शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि मिठाई कारोबारी दिनेश गुप्ता सुबह अपने स्कूटी से नैनीताल रोड अपने आवास से दुकान खोलने जा रहे थे इस दौरान तिकोनिया चौराहे पर उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि ट्रक चालक तरेन्द्र सिंह निवासी बागेश्वर को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार