हल्द्वानी :हल्द्वानी जेल बंद कैदी की कैसे हुई मौत जानिए

हल्द्वानी : हल्द्वानी जेल में इलाज के दौरान एक कैदी का मौत का मामला सामने आया है । कैदी की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि कैदी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है तो वही कैदी के परिजनों को भी सूचित किया गया है बताया जा रहा है कि कैदी काफी दिनों से टीवी के बीमारी से ग्रसित था हत्या के प्रयास के मामले में वर्ष 2019 से हल्द्वानी जेल में बंद था। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश थाना बिलासपुर जिला रामपुर का रहने वाला 55 वर्षीय कैदी इरशाद की तबीयत खराब होने के बाद उसको 10 जुलाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हुई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि टीवी के बीमारी से ग्रसित था और उसकी हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है उन्होंने बताया कि कैदी धारा 307 504 506 आईपीसी के तहत हल्द्वानी जेल में बंद था मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि परिजनों को सूचित किया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार