हल्द्वानी- पोते के जन्मदिन पर आया दादा की हार्ट अटैक से मौत
हल्द्वानी :पोते के जन्मदिन मनाने बरेली से हल्द्वानी पहुंचे दादा की ह्रदय गति रुकने से मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश बरेली गजनेरा निवासी 45 वर्ष बेगराज का बेटा राजकुमार रामपुर रोड मानपुर पश्चिम में रहता है। रामकुमार ने बताया रविवार को उनके बेटे आयुष का जन्मदिन था। जहां जन्मदिन मनाने आयुष के दादा बेगराज भी यहां पहुंचे थे। रविवार देर शाम धूमधाम से जन्मदिन की पार्टी हुई।
सोमवार को दादा की तबीयत बिगड़ गई जहां पिता सड़क पर गश घर के बाहर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल एसटीएच ले आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस भी एसटीएच पहुंची जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बच्चे के दादा के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत