उत्तराखंड:ठंड-कोहरा से कांपें लोग,आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में जहां चटक धूप खिली हुई तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है ।पहाड़ों में पाला और मैदान में घने कोहरे से सुबह एवं शाम को समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम के बदलने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना है।

राज्य के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य ठंड के प्रकोप से कांप गए हैं। शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में तो हर दिन ठंड के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही, जिससे सर्दी और सितम ढा रही है।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि 10 जनवरी की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ आने के 48 घंटों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति कम होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे परिजन,दो दिनों तक पड़ा रहा शव,जाने मामला

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News:रिश्ते के भांजे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों घर से हुए फरार

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News:रिश्ते के भांजे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दोनों घर से हुए फरार

कुमाऊं में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। पूरा मंडल शीतलहर की चपेट में रहा। मुनस्यारी में तापमान -4 डिग्री पहुंच गया है। दिन में धूप खिलने के बाद भी गलन और कंपकंपी से लोग परेशान रहे। नैनीताल के अपेक्षा तराई का क्षेत्र अधिक सर्द रहा। तराई का अधिकतम पारा 10.6 और न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। तराई दिनभर कोहरे के आगोश में रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को दोबारा कोहरा छा गया।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें