हल्द्वानी:मुरादाबाद से आई बजी शहनाई, रचाई गई मेहंदी भव्य निकला भगवान श्रीराम की बरात, पहुंची जनकपुरी- देखे–(VIDEO)

हल्द्वानी: नवरात्र के प्रथम दिन आज हल्द्वानी में भगवान श्री राम की भव्य बारात निकली जहां शहर के हजारों लोग भगवान श्रीराम के बरात में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। प्राचीन शिव मंदिर द्वारा आयोजित भव्य श्री राम की बारात निकलने से पहले मुरादाबाद से आई विशेष शहनाई बजाई गई जहां रीति रिवाज के अनुसार भगवान श्रीराम को मेहंदी रचाई गई जिसके बाद बरात पूरे शहर में होते हुए रामलीला ग्राउंड में आयोजित रामलीला में जनकपुरी नगरी पहुंचे जहां श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ।
बारात निकलने से पहले मांगलिक गीत गाए गए जहां मुरादाबाद से आई विशेष शहनाई पंजाबी ,ढोल नगाड़े, कुमाऊनी छोलिया नृत्य सहित कई राज्यों कलाकार बरात में शामिल होकर अपने कला को प्रदर्शित किया। बरात बरेली रोड प्राचीन शिव मंदिर से निकलते हुए पूरे शहर में होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची जहां भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। बरात में शामिल तरह-तरह के बैंड बाजे और ढोल नगाड़े पर लोग थिरकते नजर आए।
बरात में महिलाएं पुरुष सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए बरात की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। बरात आयोजन के लिए कमेटी द्वारा पिछले 1 महीनों से भगवान श्री राम के बरात के निमंत्रण के कार्ड बात पर जा रहे थे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को बरात में शामिल होने के न्योता दिया गया था।
बारात निकलने के दौरान शहर में जगह-जगह बरात की भव्य स्वागत भी की गई जहां फूल माला से बड़ा क्यों का स्वागत भी किया गया तो वही बारातियों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। बरात में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया जहां लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार