हल्द्वानी:करंट लगने से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत परिवार में कोहराम,युवक को सांप ने काटा
हल्द्वानी: करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हुई है लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत स्थाई श्रमिक दीप चंद्र पांडे (उम्र लगभग 52 वर्ष) की करंट लगने के बाद मौत हो हुई हैं. आनन-फानन में सेंचुरी में ही स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें यहां के चिकित्सकों ने एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी की एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा की करंट से श्रमिक काफी झुलस चुका था जिसे उसकी मौत हुई है. बताया जा रहा की श्रमिक पेपर मिल के डब्लूपीपी प्लांट में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत था. बताया जा रहा की भारी बारिश के बीच में श्रमिक इमरजेंसी काम कर रहा था इस दौरान लोहे के एंगल में करंट दौड़ गया इधर श्रमिक संगठनों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक बच्चे को नौकरी देने की मांग उठाई है. घटना के बाद से ही सेंचुरी के श्रमिको में शोक का माहौल है तो वहीं परिवार में कोहरा मचा हुआ है वर्तमान समय में वह और उनका परिवार हल्द्वानी में निवास करते हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
एक अन्य मामले में लालकुआं में एक युवक को सांप ने काटा है जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कर गया है. बताया जा रहा है कि युवक के घर में पानी घुसने के बाद युवक अपने ट्रांसपोर्ट में सोने के लिए गया था जहां बिस्तर पर सांप ने काट लिया है गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह