हल्द्वानी:सीआरपीएफ कैंप में दरोगा ने बैरक में फांसी पर लटक कर दी जान

हल्द्वानी सीआरपीएफ काठगोदाम में एक दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ का दरोगा की 3 माह पहले ही शादी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, मूल ग्राम बिथला तहसील झज्जर थाना साल्हावास जिला झज्जर हरियाणा निवासी 26 वर्षीय सचिन मान दरोगा की ट्रेनिंग लेकर एक माह पहले ही सीआरपीएफ कैंप में आया था जब से वह ट्रेनिंग से काठगोदाम कैंप में लौटा था, तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था। इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने भी काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आए थे शनिवार को परिजन उसे समझाकर हल्द्वानी भी नहीं पहुंचे थे कि उसने
काठगोदाम कैंप स्थित बैरक में दोपहर बाद पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना मिलते ही दरोगा के परिजन काठगोदाम थाने पहुंच गए जवान की मौत के बाद कैंप परिवार में शोक की लहर है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO