हल्द्वानी: अतिक्रमण टूटने के दौरान निकला सांप गुस्से में युवक नशे की हालत में जिंदा सांप को खाया-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जो लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो 2 दिन पुराना है जहां लाल कुआं में रेलवे भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों को रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा था इस दौरान एक सांप निकल गया जहां अतिक्रमण टूटने से एक व्यक्ति बौखलाया आया हुआ था और नशे की हालत में था फिर क्या युवक ने सांप को पकड़ उसके मुंह को खा गया

. लोग युवक को यह नहीं करने का मना भी कर रहे थे लेकिन युवक ने लोगों की एक नहीं सुनी और अपने मुंह में सांप के मुंह को चबाकर खा गया सांप के मुंह को चलाने के बाद युवक ने सांप को फेंक दिया लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. गनीमत रही कि सांप का जहर युवक के शरीर में नहीं गया और युवक बच गया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

लोगों का कहना है कि जिस दौरान युवक ने सांप को खाया उस दौरान नशे की हालत में था थोड़ी देर बाद सांप की मौत हो गई. वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं वीडियो की जांच की जा रही है युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पहले सांप को अपने हाथों से पकड़ता है और उसका मुंह पकड़ कर मुंह सीधे अपने मुंह में डालकर उसको चला जाता है इस दौरान लोग चिल्लाते हुए इसको ऐसा नहीं करने से मना भी कर रहे हैं लेकिन युवक नशे की हालत में सांप को चबा जाता है. लोगों का कहना है कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है.
बताया जा रहा है कि युवक का नाम कमलेश है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें