हल्द्वानी :दूल्हा सेहरा बांध पहुंचे दुल्हनिया लेने दुल्हन ने शादी से किया इनकार – जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर स्थित एक धर्म विशेष युवती की बारात लालकुआं अंबेडकर बरात घर में शनिवार बरेली से पहुंची जहां परिवार वालों ने बारातियों की खूब खातिरदारी करी। बारातियों ने जमकर नाश्ता और खाना खाया जिसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की रसम शुरू हुई इस दौरान दूल्हा जब मंडप में पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दूल्हे के उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए शादी के रसम को रुकवा दिया जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

कुछ देर बाद जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे की उम्र दूल्हे से काफी अधिक है और उसके पैर तकलीफ है जिसके चलते बोलो शादी नहीं करेंगे। काफी देर हंगामे के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया । दूल्हे के परिवार वालों का

आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे उनके आकर खाना भी खाया लेकिन आज शादी करने से मना कर ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद बरात बिना शादी के वापस लौट गई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें