हल्द्वानी:नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा का अपहरण

हल्द्वानी : 15 अगस्त को हल्द्वानी से एक किशोरी लापता हो गई थी पूरे मामले में किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है । 15 अगस्त को किशोरी को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर अपहरण कर दिल्ली ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को पुलिस सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी के परिजनों ने एक पुरुष और एक महिला पर अपहरण कर दिल्ली ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एक महिला की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बेटी कालाढूंगी रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। 15 अगस्त को वह बहनों के साथ स्कूल गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 16 अगस्त को सूचना मिली कि उनकी बेटी आनंद विहार में है। इस पर 17 अगस्त को उनके रिश्तेदार बेटी को आनंद विहार से घर ले आए। पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने स्कूल में बोतल से पानी पिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
जब होश आया तो वह बस में थी। साथ में एक महिला थी, जो उसे शादीपुर घघोरा नामक जगह ले गई। सुबह मौका मिलते ही वह महिला के घर से भागकर आंनद विहार थाने पहुंच गई। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी निवासी आकाश, गौरव उनकी बेटी को आए दिन धमकाया करते थे।
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे