हल्द्वानी:गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर पलटी… बाल बाल बचे ई रिक्शा और ऑटो देखें -VIDEO

गन्ना पिराई का सीजन चल रहा है जहां गन्ने को चीनी मिल तक ले जाने के लिए ट्रैक्टर लगाए गए हैं जो ओवरलोड ढुलाई कर रहे हैं लालकुआं के हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर से चीनी मिल किच्छा को जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर हल्दूचौड़ हाईवे में स्थित मैन चौराहे पर पलट गई, इस दौरान चौराहे पर खड़े ई-रिक्शा एवं ऑटो वाले पलटते ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, और बड़ी सड़क दुर्घटना होने से बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को हल्दूचौड़ हाईवे के समीप स्थित गन्ना सेंटर से एक ओवरलोड गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही गन्ना सेंटर से किच्छा चीनी मिल की ओर रवाना हुई और उक्त ट्रैक्टर ट्राली हल्दूचौड़ चौराहे पर पहुंची ही थी कि अचानक असंतुलित होकर पलट गई, इस दौरान चौराहे पर मौजूद ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों ने भाग कर बमुश्किल अपनी जान बचाई, हल्दूचौड़ से किच्छा के बीच चल रहे उक्त ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाओं का सबक बने हुए हैं। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे